Categories: India

Train Ticket Booking का नया नियम अगले महीने से होगा लागू, पहले से बुक टिकट का क्या होगा?

Indian Railway Train Ticket Booking Online: अब से आप ट्रेन टिकट अपनी यात्रा की तारीख से सिर्फ 60 दिन पहले ही बुक कर पाएंगे. पहले ये समय सीमा 120 दिन की थी.

नई दिल्ली:

Train Ticket Booking Rules Changes: दिवाली और छठ के मौके पर ट्रेन से घर जाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है.आज हम आपके लिए एक बहुत ही जरूरी खबर लेकर आए हैं जो आपके रेल यात्रा से जुड़ी हुई है. दरअसल भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने ट्रेन टिकट बुकिंग (Online Train Ticket Booking) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब एडवांस टिकट की बुकिंग (Advance Ticket Booking Timing) की समय सीमा 120 से घटाकर 60 दिन कर दी गई है.

यानी की अब आप चार महीने के बजाए दो महीने के अंदर ही टिकट बुकिंग (Train Ticket Booking Online) करवा पाएंगे. 

1 नवंबर, 2024 से लागू हो रहा ये नियम

अगर आसान भाषा में कहें तो अब से आप ट्रेन टिकट अपनी यात्रा की तारीख से सिर्फ 60 दिन पहले ही बुक कर पाएंगे. पहले ये समय सीमा 120 दिन की थी. यह नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू हो रहा है.रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

3 या 4 महीने पहले की बुकिंग पर क्या होगा असर?

अब आप ये सोच रहे होंगे कि जिन लोगों ने 3 या 4 महीने पहले बुकिंग करा ली है क्या इस नियम का असर उनपर पड़ेगा? तो आपको बता दें कि रेलवे ने अपने आदेश ये साफ किया है कि टिकटों के एडवांस रिजर्वेशन (IRCTC Advance Ticket Reservation) की समय सीमा घटाने का असर 31 अक्टूबर 2024 से पहले की गई बुकिंग पर नहीं पड़ेगा.

न ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन  की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं

रेलवे के अनुसार, विदेशी पर्यटक के लिए 365 दिनों की टिकट बुकिंग सीमा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी कुछ दिन की एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन (IRCTC Advance Ticket Booking) की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं होगा. वहीं, रेलवे ने कहा कि एडवांस रिजर्वेशन के लिए समय सीमा में कटौती के बावजूद 60 दिनों के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड  से अधिक बुकिंग कैंसिल करने की अनुमति दी जाएगी.

रेलवे का यह नया नियम यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव है.यह देखना दिलचस्प होगा कि टिकट बुकिंग से जुड़ा यह नया  नियम (New Ticketing Rules) यात्रियों के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है.

bazaaraajtak

Anurag, a social activist from Ahmedabad, is the visionary behind Bazaaraajtak.com. This website serves as a dedicated platform for news and information, with a special focus on issues pertinent to the Bazaar Aajtak region and beyond.

Recent Posts

بونص 1 1xbet: دليل الأمان للمستخدمين في الإمارات

دليل عملي للحصول على بونص 1 1xbet في الإمارات ما هو بونص 1 1xbet وكيف…

5 hours ago

1win Bet Download APK for Android 2026: Full App Guide & Mobile Bonuses

What is 1win Bet and why Android users love it?Step‑by‑step installation guide for the 1win…

8 hours ago

How to Register for 1-Win Games: Step‑by‑Step Guide

What Are 1-Win Games?How 1-Win Games Fit Into Online Casino BonusesChoosing a Safe Platform for…

2 days ago

Australian Mobile Casino Trends in 2026: How Loki’s Digital Model Is Reshaping Play

Australia’s casino market has changed sharply since the early 2000s, when desktop websites and downloadable…

3 days ago

Bezpieczeństwo kasyn online w Polsce

WprowadzenieBezpieczeństwo kasyn online w Polsce to temat, który zyskuje na znaczeniu w miarę jak coraz…

3 days ago

Najčastejšie problémy s výbermi v zahraničných online kasínach

ÚvodOnline kasína sa stali populárnym spôsobom zábavy pre mnohých hráčov na Slovensku. Avšak, s rastúcou…

3 days ago